ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी/कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख पद की प्रबल दावेदार गीता तिवारी को मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल व पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने दिया समर्थन

गीता तिवारी को दोनों प्रत्याशियों ने दिया अपना समर्थन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के सरगर्मी तेज हो गई है।

इसी के चलते कोटाबाग ब्लॉक में कई दिनों से ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर कई लोग दावेदारी कर रहे थे।

जहां भाजपा समर्थित मनीषा जंतवाल मजबूत दावेदार थी, तो वहीं कांग्रेस से चित्रा बिष्ट दावेदारी कर रही थी।

इसी के चलते कोटाबाग नाथूनगर की क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता तिवारी ने भी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

जिसके बाद तीनों गुटों के बीच मेंबरों को लेकर उठक पठक चलते रही। कई दिनों उठा पटक चलने के बाद मंगलवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने अपनी पूरी टीम समर्थकों के साथ गीता तिवारी को अपना समर्थन दे दिया तो वहीं सोमवार को मनीषा जंतवाल के पति विक्रम जंतवाल ने भी गीता तिवारी को ब्लॉक प्रमुख के रूप में अपना समर्थन दे चुकी थे।

अब देखने वाली बात है कि हाई कमान के सामने अपने मेंबरों की पेशी कर गीता तिवारी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनाती हैं या कोई नया प्रत्याशी मैदान में आएगा।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या

You missed

error: Content is protected !!