ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर ने एक युवा की जिंदगी छीन ली।

मृतक की पहचान रुद्रपुर निवासी सचिन राठौर के रूप में हुई है, जो शिव शंकर ट्रांजिट कैंप का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, सचिन अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई।

हादसा इतना भयावह था कि डिवाइडर से निकले लोहे के एंगल सचिन की गर्दन में घुस गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीं, बाइक पर सवार उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने सड़क पर क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

You missed

error: Content is protected !!