ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊं विश्व विद्यालय द्वारा 7 जनवरी को आयोजित किंज रही यू-सेट परीक्षा हेतु शुल्क जमा करने की तिथि 23 तक बड़ा दी गई 

जबकि आवेदन फार्म 24 दिसम्बर तक ऑन लाइन जमा होंगे।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से वार्ता में कुलसचिव परीक्षा शमशेर सिंह ने बताया कि यू सेट परीक्षा हेतु अब तक 23663 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।

जबकि करीब साढ़े सोलह हजार अभ्यर्थी फीस जमा कर चुके हैं। इस परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि पहले 19 दिसम्बर व आवेदन जमा करने की तिथि 20 दिसम्बर निर्धारित थी।

जिसे अब फीस जमा करने की तिथि 23 दिसम्बर व आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 24 दिसम्बर तक बढ़ाया गया है।

 कुलसचिव परीक्षा शमशेर सिंह ने बताया कि परीक्षा राज्य के सभी जिलों के 16 शहरों में आयोजित होगी।

पत्रकार वार्ता में परीक्षा नियंत्रक प्रो.महेंद्र राणा, डॉ. के के पांडे,सहायक कुलसचिव परीक्षा शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 मार्च 2026
error: Content is protected !!