ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दीं।

कूटा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रो. दीवान एस. रावत के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके विस्तारित कार्यकाल में विश्वविद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा और शिक्षकों व विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

मुलाकात के दौरान शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय में कार्यरत संविदा शिक्षकों के लंबित अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) को शीघ्र जारी करने का आग्रह भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अनुबंध जारी होने में हो रही देरी से संविदा शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कुलपति से इस विषय में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने शिक्षक संघ के सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि संविदा शिक्षकों के अनुबंध से संबंधित विषय पर नियमानुसार जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर कूटा के प्रतिनिधिमंडल में प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नागेंद्र शर्मा तथा डॉ. संतोष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास एवं तिरंगा रैली का आयोजन

You missed

error: Content is protected !!