ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही

रामनगर पुलिस की टीम ने प्रोफेसनल पुलिसिंग से सुलझाई 2 सनसनीखेज हत्याओं की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार*

 नैनीताल।   डॉ0 मन्जूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं का त्वरित अनावरण करने तथा संलिप्त / आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं।

  मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बीते दिनों रामनगर क्षेत्र में घटित 2 हत्याओं का कुशल अनावरण करते हुए संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 सुनीता देवी पत्नी करन सिंह नि० हरकिशन थाना रेहड जिला बिजनौर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी कि उनकी पोती प्रीति की उसके पति अक्षय कुमार द्वारा गला दबाकर हत्या की गयी है। 

तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर पर एफ०आई०आर० नं० 399/25 बारा 103(1) बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया। कोतवाली रामनगर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि अवैध संबंधों के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अभि० को गिरफ्तार कर मा०न्या० के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

 अक्षय कुमार पुत्र भुवन चन्द्र नि० कैलाशो रानी बावला सूरज मेडिकल के पास छतरी चौराहा काशीपुर उयन सिंह नगर।

    रियाज पुत्र सलीम अली निवासी फौजी कालोनी रामनगर जिला नैनीताल ने कोतवाली रामनगर पर तहरीर दी कि दिनांक 12.11.2025 की रात्रि में *किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पिता सलीम के सिर पर वार कर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर पर एफ०आई०आर० नं० 401/25 धारा 103 (1) बी०एन०एस० बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 मामले में प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा टीम गठित कर सुरगरसी पतारसी करते हुए उक्त घटना में आरोपी मृतक के ही पुत्र

1- नईम पुत्र शेर अली निवासी ग्राम महेशपुर थाना भगतपुर टांडा जिला मुरादाबाद उ०प्र०

2- नाजिम पुत्र शेर जली निवासी ग्राम महेशपुर थाना भगतपुर टांडा जिला मुरादाबाद उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।

     पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अभि०गणों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव: मतगणना में 50 से अधिक प्रत्याशी बाहर, अधिवक्ता चंद्रशेखर जोशी ने दर्ज की जीत
error: Content is protected !!