ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

ड्रग्स विभाग की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने ड्रग्स विभाग की सराहना, मेडिकल व्यापारियों में  मची खलबली 

रामनगर। ड्रग्स विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान टीम के पहुंचने की भनक मिलते ही कई मेडिकल स्टोर मालिक अपनी दुकानों को बंद कर मौके से फरार हो गए।
बता दें कि विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई, जिसमें कुल 12 दुकानों को जांच के दायरे में लिया गया।

तीन मेडिकल स्टोर्स में पाई गईं गंभीर अनियमितताएं
जांच के दौरान महालक्ष्मी मेडिकल, न्यू लाइफ मेडिकल और हैप्पी लाइफ मेडिकल में भारी अनियमितताएं सामने आईं। इन तीनों मेडिकल स्टोर्स पर दवाइयों के रिकॉर्ड, स्टोरेज, लाइसेंस संबंधित नियमों का उल्लंघन पाया गया। विभाग ने इन दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

इसके अलावा दो अन्य मेडिकल स्टोर्स में भी कमियां पाई गईं, जिन्हें विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक मेडिकल स्टोर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं। इस स्टोर को मौके पर ही सील कर दिया गया और लाइसेंस रद्द करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।

भागे दुकानदारों की लिस्ट तैयार, जल्द होगी कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई की भनक लगते ही जो दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर मौके से फरार हो गए, उनकी पहचान की जा रही है। मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि इन सभी की सूची तैयार की जा रही है और शीघ्र ही इनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ड्रग्स विभाग का अभियान जारी रहेगा
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि ड्रग्स विभाग का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। स्वास्थ्य सुरक्षा और कानून के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी मेडिकल स्टोर्स की समय-समय पर जांच की जाएगी।

स्थानीय लोगों में सराहना, व्यापारियों में हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने ड्रग्स विभाग की सराहना की है। वहीं, मेडिकल व्यापारियों में खलबली मच गई है। कई दुकानदार अब अपने दस्तावेजों और स्टॉक की जांच में जुटी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

You missed

error: Content is protected !!