ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी।  पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा में जल जीवन मिशन और सड़क निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

हल्द्वानी के बुधवार में धरना देकर प्रेस वार्ता करते हुए हरीश पनेरु ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी ने भीमताल विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया था।

जिलाधिकारी के समक्ष जल जीवन मिशन और सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लीपा पोती की शिकायत है सामने आई हैं।

हरीश पनेरु ने कहा कि भीमताल विधानसभा में व्यापक पैमाने पर हो रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं में सत्ताधारी लोगों की मिली भगत है।

जल्द इस पूरे मामले में जांच कर दोषों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और हड़ताल करेंगे।

यह भी पढ़ें :  फायर सीजन से पहले अलर्ट मोड में वन विभाग, हल्द्वानी में फॉरेस्ट व फायर सर्विस का संयुक्त प्रशिक्षण
error: Content is protected !!