ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। क्लेमेंटाउन क्षेत्र में एक निजी शिक्षण संस्थान के एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

युवती का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को कृष्ण चंद्र वर्मा निवासी रायपुर, देहरादून ने क्लेमेंटाउन थाना में लिखित तहरीर देकर बताया कि एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले युवक उदय पुत्र महेश निवासी जागृति विहार, मेरठ (उत्तर प्रदेश) ने उनकी पुत्री पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती को गंभीर चोटें आईं।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर क्लेमेंटाउन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु (21 वर्ष) को उसी दिन दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह क्लेमेंटाउन स्थित एक निजी संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है और ओगल भट्टा क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ किराये के कमरे में रहता था। उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में उसी संस्थान में पढ़ने वाली युवती से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी।

आरोपी के अनुसार वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन बाद में उसे पता चला कि युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आवेश में आकर उसने युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके ओगल भट्टा स्थित कमरे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

उदय सिंह उर्फ विशु पुत्र महेश कुमार, निवासी 103/2 जागृति विहार, थाना मेडिकल, मेरठ (उत्तर प्रदेश)।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती, अब सप्ताह में छह दिन मिलेंगी सेवाएं

You missed

error: Content is protected !!