ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित एक होटल में स्थानीय लोगों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया फिर क्या काफी देर तक हंगामा होता रहा मामला कोतवाली का पहुंचा जहां पुलिस से मामले को शांत करा बालिक होने पर प्रेमी जोड़े को छोड़ दिया।

लेकिन होटल में प्रेमी जोड़े के रहने की कोई एंट्री नहीं होने पर पुलिस ने होटल के खिलाफ चालान की कार्रवाई की ।

दोनों युवक और युवती अलग-अलग समुदाय के थे जिसके चलते मामला चर्चा का विषय बना रहा. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि होटल में अक्सर इसी तरह का धंधा चलता है।

स्थानीय लोगों ने होटल के खिलाफ मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा भी किया पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.स्थानीय लोगों के अनुसार होटल में अक्सर एक समुदाय विशेष का युवक और दूसरे समुदाय की युवती मिलने आते हैं।

जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है साथ ही, होटल को नियमों के खिलाफ बनाए जाने का भी आरोप लगाया. होटल के बाहर जमकर हंगामे की सूचना पर भोटियापड़ाव पुलिस चौकी और कोतवाल राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया।

जिसमें दोनों बालिग पाए गए.लोगों को समझाकर शांत कराया गया.वहीं होटल के एंट्री रजिस्टर में खामी पाए जाने पर होटल स्वामी का 10 हजार रुपये का चालान किया गया।

साथ ही युवक-युवती का भी पुलिस एक्ट में चालान किया गया है. साथी पुलिस ने होटल स्वामी को चेतानी भी दी है कि भविष्य में इस तरह के शिकायत नहीं आनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कौडार ग्राम सभा में पारंपरिक होली की धूम, रंग-गुलाल संग झलकी भाईचारे की मिसाल
error: Content is protected !!