चंपावत में उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। मेले का विधिवत शुभारंभ पुष्कर सिंह धामी सुबह 11:20 बजे ठूलीगाड़ में करेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे ठूलीगाड़ हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद कार से मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मेले का उद्घाटन करेंगे।
इस दौरान वे जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री अपराह्न 12:45 बजे ठूलीगाड़ से प्रस्थान कर 1:20 बजे लोहाघाट स्थित छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1:40 बजे निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्टेडियम का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री 2:30 बजे रामलीला मैदान, लोहाघाट में आयोजित काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में शामिल होंगे।
शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड से खटीमा (जनपद ऊधम सिंह नगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

