ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक जूता शोरूम में सोमवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक शोरूम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

जानकारी के अनुसार, शोरूम सुमेर सिद्दीकी पुत्र मतीन सिद्दीकी का है। आग लगने से दुकान में रखा लगभग पूरा स्टॉक नष्ट हो गया। घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आसपास के व्यापारियों में चिंता का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ ही देर में करेंगे ‘विजय शंखनाद’ रैली का आगाज

You missed

error: Content is protected !!