हल्द्वानी। केदारनाथ रूट पर हुए हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना पर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने गहरा दुख जताया है उन्होंने आज हल्द्वानी मंडी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा यह घटना बेहद दुखदायक है।
उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि इस घटना में सरकार की कोई लापरवाही नहीं है कुछ घटना आकस्मिक हो जाती है।
उन्होंने कहा इस पूरे मामले में एविएशन कंपनी की लापरवाही सामने आई है ।
जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं उन्होंने बताया उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा जब 2013 में कांग्रेस की सरकार थी और केदारनाथ में जब आपदा आई तो 20 हजार लोग लापता हो गए और सरकार को कोई जानकारी नहीं थी।
चार धाम यात्रा में यात्राओं की सुरक्षा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है विपक्ष सिर्फ नकारात्मक राजनीति करने में लगा हुआ है ।
