भीमताल। सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल सिंह मुन्ना ऐरी ने बताया कि ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम कालागर में निर्माणाधीन सड़क के आस पास बारिश के दौरान भू-स्खलन होने से कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है।
कई परिवार इस समय बारिश में भयभीत हैँ। कई लोगों के खेत-खलिहान और घर-आंगन जो भी निर्माणाधीन कालागर-धूरा सड़क से लगते हुए हैं,उन सभी जगहों पर दरार आई है।
कालागर से भारी भूस्खलन का वीडयो मुन्ना सिह ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में निर्माणाधीन सड़क की जद में एक मकान आता हुआ दिख रहा है, जो कभी भी गिर सकता है।





