ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल के जंगलों में लगी भीषण आग- झील से भरा पानी- वायुसेना के हेलीकॉप्टर की ली जा रही है मदद

नैनीताल में दो बजे तक नौकायन पर लगा प्रतिबंध- सैलानी निराश

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जंगलों में इन दिनों भीषण आग लगी है जिसके चलते लाखों हैक्टेयर जंगल जल कर नष्ट हो गये हैं साँथ ही जंगल जलने से सरकार को भारी राजस्व का भी नुकसान हुआ है।

जंगलों में लगी आग से यहाँ के शुद्ध वातावरण को भी भारी क्षति हो रही है साथ ही वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।

जंगलों की आग से सरकार भी पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गई है और नैनीताल के जंगलों में कई दिनों से लगी आग पर काबू पाने के लिये सेना की मदद ली जा रही है आज भीमताल झील से करीब 60 हजार लीटर पानी भर कर वायुसेना का हेलीकॉप्टर जंगलों को आग को शांत करने के लिये रवाना हुआ।

आपको बता दें कि नैनीताल में वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं ऐसे में प्रसिद्ध नैनीझील में नौकायन बंद होने से उनका सफर अधूरा सा हो गया है और सैलानी पूरी तरफ से हताश नजर आ रहे हैं।
वहीं कारोबार से जुड़े लोगों की माने तो जंगलों की आग का असर उनके कारोबार पर भी पड़ा है और नावों का संचालन आज 2 बजे तक बंद करने से सीधे तौर पर करीब 400 से अधिक परिवारों पर रोजी रोटी का संकट गहरा गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डबल पेंशन घोटाले पर सख्ती, अपात्र पेंशनधारकों की राशि पर लगी रोक

You missed

error: Content is protected !!