ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

नैनीताल के डी एस ए मैदान में खेले जा रहे मोहम्मद हसनैन क्रिकेट टूर्नामेंट कप फाइनल मुकाबला वी वी हान सेंट जोसेफ अकादमी ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को हराकर ट्रॉफी में किया कब्जा 

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। डीएसए ग्राउंड में खेले गए अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों के 12 टीमों ने भाग लिया था।

पहली बार ग्राउंड में बच्चों में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया स्कूली बच्चे मैदान में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहे थे।

वही बच्चों के अभिभावक भी क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के लिए पहुंचे और बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा था ।

लोगों में बच्चों का खेल देखकर माता पिता भी अपने बच्चों को जोश दिलाने के लिए मैदान में पहुंचे।

जैसा जोश भारतीय खिलाड़ियों में होता है मैदान में वैसा ही जोश खेल के मैदान बच्चे दिख रहे थे।

फाइनल मुकाबला भारतीय शहीद विद्यालय और वीं विहान के बीच खेला गया। टॉस जीता भारतीय शाहिद सैनिक विद्यालय के खिलाड़ियों फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वी वी सेंट जोसेफ कॉलेज अकैडमी के खिलाड़ियों ने 15 ओबर में116 रन लक्ष्य दिया जवाब में भारतीय सही सैनिक की टीम 14 ओवर में 114 रन बनाकर आउट हो गई इस तरह इस टूर्नामेंट में वी विहान ने दो रन से जीत अर्जित कर चैंपियन बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

वही मुख्य अतिथि रोमित साह ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹5000 उप विजेता टीम को ₹3000 धनराशि प्रदान कर कहा की पहली बार बच्चों में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

इस टूर्नामेंट में बच्चों का जोश देखने को मिला और यही बच्चे आगे चलकर भविष्य की नीव रखेंगे बच्चों का टूर्नामेंट देखने में नहीं लगता था कि यह इतना बढ़िया खेल पाएंगे।

लेकिन जो खेल इन्होंने आज खेला है मैदान में दर्शकों को दातो तले उंगलियां चबाने में मजबूर कर दिया ।

बच्चों ने मैदान में इतने बढ़िया कैच पकड़े हैं मानो जैसे भारतीय टीम के खिलाड़ी कैच पकड़ते हैं।

मैदान में और मैं चाहूंगा बच्चे ऐसे ही खेल और अपना देश का और उत्तराखंड का नाम रोशन करें और मैं डी एस ए के महासचिव मनोज जोशी से यही कहना चाहूंगा कि ऐसे बच्चों को खेलने के लिए मंच दे जिससे कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आगे बढ़े और आने वाले समय में भारतीय टीम के खिलाड़ी बने मुख्य अतिथि रोमित शाह, विशिष्ट अतिथि सरस्वती खेतवाल, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, बृजेश बिष्ट, सौरभ रावत, प्रदीप उप्रेती, डॉ मनोज बिष्ट खीमराज देउपा, शैलेंद्र वर्गली, पवन खनायत, भुवन बिष्ट , अनिल रावत, शेर सिंह गोसाई,वीरेंद्र शाह, रवी जोशी, मुकुल जोशी दीपक कुवर आदि खेल प्रेमी मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश

You missed

error: Content is protected !!