ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

देहरादून/हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च 2026 को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह कार्यक्रम विश्व स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर राज्य सरकार ने सभी विभागों और नागरिकों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

सरकार ने आम जनता, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों से निर्धारित समयावधि के दौरान स्वेच्छा से एक घंटे के लिए गैर-जरूरी बिजली उपकरण बंद रखने का आह्वान किया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के इस वैश्विक संदेश को मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : होटल में युवकों का बवाल: खाना खाकर बिना भुगतान भागे, पुलिस से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, मुकदमा दर्ज

You missed

error: Content is protected !!