नैनीताल में तल्लीताल व्यापार मंडल और मल्लीताल मंडल एकीकरण को लेकर हुई श्री राम सेवक सभा में बैठक आयोजित की गई
रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला
नैनीताल। श्री रामसेवक सभा में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नैनीताल की तल्लीताल एवं मल्लीताल की नगर इकाई की संयुक्त बैठक
आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी के नेतृत्व में नैनीताल की दोनों इकाई क्रमशः तल्लीताल एवं मल्लीताल की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें दोनों इकाइयों को एक करने पर विचार विमर्श हुआ, जिसमें तल्लीताल के सम्मानित अध्यक्ष मारुति साह एवं मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी जी सहित दोनों इकाइयों की टीमों के बीच चर्चा हुई।
जिसमे निर्णय लिया गया कि दोनों इकाइयों के अध्यक्षों के नेतृत्व में सँयुक्त व्यापार मंडल स्थापित करने हेतु विचार विमर्श और के साथ संयुक्त नियमावली बना कर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी, उक्त बैठक में वक्ताओं ने क्रिसमस और नववर्ष को प्रशासन की अनावश्यक ट्रफिक प्लान कार्यवाही से व्यापारियों को हुए नुकसान और नैनीताल के बिगड़ते व्यापारियों के व्यापार पर व्यापक असर होने के कारण दोनों इकाइयों को संगठित करने पर विचार किया गया।
नैनीताल में अनेक व्यापार मंडल आएंगे एक छत के नीचे..प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री ने एक मीटिंग के जरिये सभी व्यापारी नेताओं को आपस में जोड़ा।
नैनीताल में प्रशासन की ज्यादतियों के चलते एक नगर व्यापार मंडल की माँग तेज हो गई है।आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तल्लीताल व मल्लीताल दो इकाइयाँ कार्य कर रही थी।इनकी कार्यशैली से ख़फ़ा हुए व्यापारियों का एक तीसरा व्यापार मंडल भी कालांतर अस्तित्व में आ गया।
जिसका पूरा फ़ायदा नैनीताल जिला प्रशासन उठा रहा है।इसलिए झील नगरी के व्यापारियों ने पूरे शहर की एक एसोसिएशन बनाने की बात प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष से की।आज इसी संदर्भ में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सभी व्यापारियों की एक बैठक श्री रामसेवक सभागार में सम्पन्न हुई।
जिसमें जिले से आये जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे व जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने लंबी मीटिंग के बाद कहा कि समय की माँग यही है कि पूरे नगर की एक एसोसिएशन बनाई जाय।जिस पर सभी व्यापारी नेताओं ने अपनी सहमति दी।उन्होंने कहा कि तल्लीताल के व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह व मल्लीताल से अध्यक्ष रहे किशन सिंह नेगी ने भी भविष्य में एकीकृत योजना बना कर संयुक्त रायशुमारी कर एक नगर व्यापार मंडल की नींव रखेंगे।
बैठक में प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री रवैल सिंह आनंद, हितेन्द्र भसीन, सदस्यता प्रभारी तल्लीताल अंचल पंत और मल्लीताल के अमित शाह जी सहित व्यापारी उपस्थित रहे।सभा का संचालन जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने किया।





