ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विधायक कैड़ा ने उच्च शिक्षा मंत्री से की मुलाक़ात जल्दी बनेगा रामगढ़ डिग्री कालेज का भवन

देहरादून। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने  विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा मै उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री  धन सिंह रावत से मुलाकात कर कहा रामगढ़ की 2 वर्ष पहले राजकीय महाविद्याल खोला गया है जो की इंटर कालेज के  कक्षो मै संचालित किया जा रहा है।

विधायक कैड़ा ने कहा डिग्री कालेज के भवन बनाने हेतु जमीन उच्च शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दी है जिसमे डिग्री कालेज के भवन का निर्माण कार्य होना है।

विधायक ने कहा भवन नहीं होने से छात्र छात्राओं को पठन पठान मै कई परेशानियो का समाना करना पड़ रहा है।

विधायक ने रामगढ डिग्री कालेज के भवन निर्माण हेतु धनावंटन करने की मांग की साथ ही विधायक ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं का भी समाधान कराने का आग्रह किया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने रामगढ़ डिग्री कालेज के भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है जल्दी ही रामगढ़ डिग्री कालेज के भवन का निर्माण कार्य होगा, विधायक ने उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  होली पर बिंदुखत्ता में हिंसक झड़प, युवक का अंगूठा कटा; दुकान खोलने के विवाद में हमला
error: Content is protected !!