ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विधायक कैड़ा DFO व SDM नैनीताल,को साथ लेकर पहुँचे पिंनरो गाँव आदमखोर बाघ के हमले से मृतक महिला का गाँव मै ही कराया पोस्टमार्टम

भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार को तेंदुए के हमले से चारा काट रही पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। 

विधायक राम सिंह कैड़ा ने चीफ कन्जवेटर को फोन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएफओ से ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। विधायक कैड़ा ने डीएफओ से तत्काल तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने को कहा।

 विधायक ने वन मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर तेंदुए को मारने के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में रोष है।

विधायक कैड़ा ने डाक्टरो को टीम को गाँव मै बुलाकर मौक़े पर ही पोस्टमार्टम कराया!

विधायक ने कहा शनिवार को सायं 5 बजे अपने घर के पास खेत पर काम करते समय पुष्पा देवी पत्नी भोला दत्त, उम्र 38 वर्ष को बाघ द्वारा हमला कर मार दिया गया है।

उक्त विकास खण्ड क्षेत्र में ही 07 दिसंबर को भी बाघ द्वारा इन्द्रा देवी पत्नी मोहन चन्द्र बेलवाल, निवासी मलुवाताल (कसैल तोक) को भी घर के समीप ही मार दिया था। ग्रामीणों द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि बाघ द्वारा शनिवार के सुबह महिलाओं पर हमला किया गया था।

जिससे ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियो को उक्त इलाकों में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा भीमताल ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत बाघ के आतंक की घटनायें निरन्तर बढ़ रही है, जिन पर नियन्त्रण/ ट्रैकुलाईज/वन विभाग स्तर पर प्रभावी कार्यवाही आवश्यकता है।

इस प्रकार की घटनायें दुःखद होने के साथ ही आम जनमानस में असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न हो रही है। घटनाओं का संज्ञान लेते हुए वन विभाग स्तर से तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जानी आवश्यक है।

विधायक ने कहा क्षेत्र में पिंजरा लगवाया जाना, बाघ की सक्रियता को देखते हुए जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत बाघ को आदमखोर घोषित किये जाने की कार्यवाही किया जाना, क्षेत्र में वन विभाग के कार्मिकों के अतिरिक्त टीमों की तैनाती और वन विभाग स्तर से जो भी सुरक्षात्मक कार्यवाही व मृतक के परिजनों को मुवाभेजे की राहत राशि इत्यादि को सुनिश्चित करने को कहा।

7 दिसम्बर को मालुवाताल निवासी इंद्रा देवी को बाघ ने अपना निवाला बना दिया था! विधायक राम सिंह कैड़ा ने मृतक महिला के घर मालुवाताल कसेल पहुंचकर परिजनों को 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि का चैक सौंपा।

जल्दी ही और भी सहायता राशि दी जाएगी विधायक ने परिजनों को सांत्वना दी! विधायक कैड़ा ने कहा मै और हमारी सरकार परिजनों व ग्रामीणों के साथ खडी है ।

यह भी पढ़ें :  10K FPO योजना के तहत एफपीओ बनेंगे CSC केंद्र, ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया आयाम
error: Content is protected !!