ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मनोज पाठक को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और सक्रिय भूमिका को मिला सम्मानओखलकांडा सड़क हादसे पर कांग्रेस नेता का सरकार पर हमला, बोले- भीमताल विधानसभा की सड़कें बनीं ‘मौत की खाई’ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीटेक के नए बैच का इंडक्शन शुरू, ‘Emerge, Discover, Commit, Excel’ थीम के साथ हुआ नवप्रवेशी छात्रों का स्वागतआदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकत
खबर शेयर करे -

विधायक कैड़ा ने भीमताल के गावों का किया दौरा।

गांव में सभा कर ग्रामीणों की समस्याओं क़ो सुना

विकास कार्यो के लिए दिये साढ़े 8 लाख

भीमताल।  विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल ब्लॉक के गुमालगाँव, पनियाबौर, पनिया मेहता, भोड़िया आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओ क़ो सुना, ग्रामीणों ने बिजली, पानी स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा आदि की समस्याओं क़ो विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा।

विधायक कैड़ा ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियो क़ो फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने क़ो कहा, विधायक कैड़ा ने जनता क़ो सम्बोधित करते हुऐ सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुऐ सरकार की योजनाओं की जानकारी गाँव के अंतिम व्यक्त तक पहचाने व सरकार की योजनाओं का लाभ लेने क़ो कहा।

विधायक कैडा ने ग्रामीणों की मांग पर अपनी विधायक निधि से ग्राम सभा गुमालगाँव मै सड़क के लिए 7 लाख व गेट निर्माण के लिए 1.50 लाख देने की घोषणा की। विधायक कैड़ा ने कहा मेरा व हमारी सरकार का हर गाँव के सड़क से जोड़ने का प्रयास है

जिस दिशा मै कार्य किया जा रहा है साथ ही विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों के साथ ने बूथ संख्या 144 पसोली गुमाल गाँव मै मोदी जी की मन की बात के 108 वे कार्यक्रम को सुना।

विधायक कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मै इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मै आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। और देश आत्मनिर्भर बन गया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पेयजल व शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!