ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मां नंदा सुनंदा महोत्सव का निमंत्रण दिया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। विधायक सरिता आर्या ने मंगलवार को गैरसैण सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात कर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 28 अगस्त से 5 सितंबर तक नैनीताल में आयोजित विश्व विख्यात नंदा देवी महोत्सव का निमंत्रण दिया । 

 विधायक सरिता आर्या ने रामसेवक सभा द्वारा भेजी गई मां नंदा सुनंदा की फोटो व चुनरी भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नंदा देवी महोत्सव 2025 के पोस्टर एवं कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए मेले को भव्य रूप से आयोजित किया जाना सरकार की प्राथमिकता बताया ।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ नंदा देवी महोत्सव के आयोजन को लेकर रामसेवक सभा सहित सभी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह महोत्सव में आने का पूरा प्रयास करेंगे।

बता दे की विधायक सरिता आर्या के प्रयासों से ही माँ नंदा देवी महोत्सव को राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में अवैध शराब के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, जिला आबकारी कार्यालय पर धरना; 15 दिन में कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!