मोबाइल बने शोपीस, किसी भी कंपनी का इन गांवों में नेटवर्क नहीं
विधायक से गुहार लगाकर थक चुके ग्रामीण
अब सांसद से लगाई गुहार, संसद में संचार व्यवस्था की समस्या उठाने की मांग
नेटवर्क की दिक्कतें तो पतलोट से आगे 6-7 गांवों में तो बहुत बड़ी समस्या
ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई आपदा आ जाए तो कैसे किसी से सहायता मांगेंगे।
ओखलकांडा। ओखल कांडा ब्लॉक की दूरस्थ गांव डालकंन्या, अधोडा, अमजड,मीडार डूंगरी, और भी आसपास के कई गांव में संचार व्यवस्था नहीं के बराबर है।
इन गांवों के आसपास सिर्फ एक मात्र पतलोट का ही नेटवर्क काम करता जो कि मात्र बी एस एन एल काम करता है जो कि 1 सप्ताह से अभी तक बन्द पड़ा है।
सर जियो नेटवर्क तो सिर्फ नाम मात्र से चलता है वे भी पतलोट महा विद्यालय में वाई फाई से जो की कही कही चुनिंदा जगह पकड़ता ज्यादा वो भी काम नहीं करता है।
इतने गांवों नेटवर्किंग के बिना अन्धकार में है वो भी ऐसे मौसमों में यदि भगवान चाहे सभी लोगों को सुरक्षित बनायें रखें फिर भी कोई नुक्सान हो गया तो नेटवर्किंग सुविधा ही नहीं।
नेटवर्क से सम्बंधित दिक्कतों काफी है और ऐसे बर्षा में पतलोट ओखलकाण्डां पतलोट से आगे तो 1-डालकन्या 2-कुन्डल 3-अधोडां 4-डुगरी 5-अमजड 6-मिडार सुवाकोट पोखरी 7-गल्पा आय दिन नेटवर्क की समस्या बनी रहती है।
सिर्फ एक मात्र पतलोट का ही नेटवर्क है और कोई नेटवर्क नहीं है।
आदरणीय श्री अजय भट्ट जी
सांसद, लोकसभा
नैनीताल/ उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र
विषय- BSNL संचार व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ करने के साथ ही आगामी बजट सत्र में एतद्विषयक प्रश्न लोकहित में लोकसभा के प्रश्न काल में रखने के सम्बन्ध में-
महोदय
उपर्युक्त विषयक आप सुविज्ञ हैं कि दूरसंचार कम्पनियों में बीएसएनएल का स्थान महत्वपूर्ण है।
जिस प्रकार से प्राणीमात्र के लिए ह्रदय तन्त्र का स्थान है उसी प्रकार से देश के अन्दर संचार कम्पनियों में बीएसएनएल ह्रदय तन्त्र के रूप में आज भी कार्य कर रही है लेकिन तन्त्रज्ञों के तन्त्राभाव एवम् औदासीन्य के कारण ह्रदयाघात का खतरा बना रहता है।
आज भी जब व्यक्ति किसी गाड़-गधेरे, सुरंग, पर्वतारण्य आदि में होता है तो वहां पर सम्पर्क सूत्र के रूप में सर्वाधिक विश्वासपूर्ण बीएसएनएल नेटवर्क ही होता है।
आज प्रत्येक परिवार में प्रत्येक सदस्य के पास अधिकांशत: स्मार्टफोन होते हैं जिसमें दो-दो सिम लगती हैं स्थिति यह है कि पहले से लोगों के पास बीएसएनएल की सिम होती थी विगत कुछ वर्षों से निजी कम्पनियों की ईस्ट इण्डिया कम्पनी अंग्रजों के शासनकाल की तरह फ्री सिम सेवा प्राप्त हुई।
जिस लोभ में आकर प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा दो- दो सिमें मोबाइल में लगा ली कई उपभोक्ताओं ने तो लोभवश अपनी बीएसएनएल की सिम पोर्ट भी कर ली थी।
इसके कारण आज ऐसे कुछ उपभोक्ता तो इतो भ्रष्टस्ततो भ्रष्ट: स्थिति में आ गये और कुछ की ऐसी स्थिति रही कि बीएसएनएल में तो विश्वास के कारण सिम-नम्बर बचा रहे करके प्रतिमासिक रिचार्ज करते रहे हैं और इण्टरनेट, सन्देश और बातचीत आदि की सुविधा के लिए निजी कम्पनियों के नम्बर को रिचार्ज करते रहे।
आज निजी कम्पनियों के बाऊचर धीरे-धीरे अत्यधिक महंगे होने से एक आम आदमी के परिवार में जिसमें एक भी सदस्य रोजगार में नहीं है।
उस परिवार में यदि पांच सदस्य हैं तो उस परिवार को लगभग दो हजार रुपये बीएसएनएल की वैधता बढ़ाने और निजी कम्पनियों के महंगे प्लान रिचार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है,क्योंकि वर्तमान में ऐसा वातावरण एवं ऐसा जनसंस्कार निर्मित हो चुका है रिचार्ज करके इण्टरनेट के माध्यम से वैश्विक होना भी वर्तमान की आवश्यकता है।
मान्यवर, न केवल यह आवाज लोकसभा क्षेत्र नैनीताल/उधमसिंह नगर की है अपितु यह आवाज पूरे देश की है तो आपसे विशेष रूप से आपके संसदीय क्षेत्र की जनता विशेष अनुरोध करती है कि आपके संसदीय क्षेत्र के साथ ही पूरे देश में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था व्यवस्थित एवं सुदृढ़ हो, भविष्य के दृष्टिगत एक आम-गरीब- मजदूर नागरिक का कुछ पैसा बचत हो, कम रुपये में उसका मासिक प्लान चले, इण्टरनेट- बातचीत-सन्देश आदि व्यवस्था एक बीएसएनएल नेटवर्क से हो जाए।
निजी कम्पनियों के महंगे जाल से मुक्ति मिले इस हेतु आप इस विषय को इस माह होने वाले बजट सत्र में लोकसभा के प्रश्न काल में रखेंगे।
उससे पूर्व जनप्रतिनिधि होने से क्षेत्रीय बीएसएनएल कम्पनी के अधिकारियों को नेटवर्क व्यवस्था सही करने को कहें और साथ ही आपसे यह भी अपेक्षा रहेगी कि आप अपनी सांसद निधि का कुछ प्रतिशत व्यय अपने संसदीय क्षेत्र में बीएसएनएल व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ करने में लगायेंगे।
जिसमें पर्वतीय क्षेत्र ओखलकाण्डा, रामगढ़, धारी, भीमताल, बेतालघाट, कालाढूंगी, नैनीताल आदि क्षेत्र प्रमुख वरीयता में रहें यदि आप ऐसा करते हैं तो यह क्षेत्र में आपकी विशेष उपलब्धि रहेगी ।
निवेदक
हरीश पनेरु
पूर्व दर्जा राज्यमन्त्री, उत्तराखण्ड सरकार
महामन्त्री, उत्तराखण्ड कांग्रेस पार्टी
तथा
नैनीताल/ उधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र की समष्टि आवाज
(जागरुक लोग अपना-अपना नाम, पत्राचार संकेत, मोबाइल नम्बर आदि अंकित करके भी माननीय सांसद महोदय को प्रेषित करें )





