ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बुधवार (5 जून, 2024) को होने वाली बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिल सकते हैं।

सूत्रों ने साथ ही कहा कि एनडीए सांसदों की बैठक शुक्रवार (7 जून, 2024) को संसद भवन में दोपहर 2.30 बजे होगी. इस मीटिंग में एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और विभिन्न पार्टी के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे. इसके अगले दिन यानी 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. ये शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम को 7 से 8 बजे के बीच हो सकता है।

नई सरकार कैसे होगी?
राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार नई सरकार की सूरत बदली-बदली नजर आ सकती है क्योंकि बीजेपी 2014 के बाद पहली बार बहुमत के जादुई आंकड़े 272 से पीछे रह गई है. इस कारण बीजेपी को एनडीए में शामिल अन्य दलों पर निर्भर रहना होगा।

किसे कितनी सीटें मिली?
बीजेपी के खाते में 240 सीटें गई. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने 16, जेडीयू ने 12, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 7 और चिराग पासवान नीत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 5 सीटें जीती हैं. ये सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि इसको देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और बिहार के सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क साधा है. हालांकि, जेडीयू और टीडीपी साफ कर चुकी है कि वो एनडीए में ही रहेगी।

किसने क्या कहा?
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कहा, ”आप चिंता मत करिए. मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं, लेकिन मैं एनडीए में ही रहूंगा. मैं एनडीए की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूं.” वहीं, जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने भी मंगलवार (4 जून, 2024) को कहा कि वे एनडीए में ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  कोटाबाग में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर चर्चा

You missed

error: Content is protected !!