राम सेवक सभा मल्लीताल में नन्दा देवी महोत्सव का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट ने किया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में नन्दा देवी महोत्सव का विधिवत पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक उत्साह और भक्तिभाव के साथ मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। कदली वृक्षों को लाने से पहले राम सेवक सभा प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना हुई।
जिसके बाद मुख्य अतिथि नैनीताल सांसद ने माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्तियां बनाने के लिए दल को ध्वज देकर कदली वृक्ष लाने के लिए चोपड़ा गाँव के लिए रवाना किया।
इस बीच माँ नन्दा सुनन्दा के जयकारों से सरोवर नगरी गूंज उठी।
राम सवेक सभा कमेटी के महासचिव ने जगदीश बवाड़ी ने कहा नंदा देवी महोत्सव के 123 वर्ष के अवसर पर नगर को विशेष रूप से सजाया के साथ ही इस वर्ष कुमाऊँ के कल्चर को बढ़ावा दिया गया है।
ताकि महोत्सव को विश्व पटल अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके। संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से इस वर्ष झोड़ा और छोलिया पर विशेष फोकस रहेगा।
वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा मंदिर माला मानस खण्ड मिशन के तहत कुमाऊँ के मंदिरों के साथ ही माँ नयना देवी मंदिर को भी जोड़ने के साथ ही राजकीय मेला घोषित किया गया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा माँ नन्दा को कुमाऊँ में कुल देवी के रूप में पूजा जाता है। में युवा काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले है जिससे कुमाऊँ की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान विधायक सरिता आर्या, पूर्व विधायक नारायण सिंह जनतवाल राजीव लोचन साह, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, के एंन गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, दीपक गोस्वामी , दर्जा मंत्री शांति मेहरा रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज लाल शाह पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, गोपाल रावत गिरीश जोशी मक्खन ,देवेंद्र लाल शाह ,विमल चौधरी , भुवन बिष्ट, केदार सिंह राठौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, मोहित लाल शाह ,दिनेश भट्ट ,मिथिलेश पांडे ,अजय कुमार, सभासद जीतू पांडे, लता दफुटी ,भगवत रावत, काजल आर्य, रमेश प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

