ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

दवाई लेने जा रहे मां-बेटे को रोडवेज बस ने मारी टक्कर,हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत, मां गंभीर रूप से घायल

रामनगर।  रामनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दवाई लेने जा रहे मां-बेटे को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नरपत नगर व्याना, स्वार (जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश) निवासी तारुफ (50 वर्ष) अपनी मां सईदा के साथ बाइक से दवाई लेने रामनगर आ रहे थे।

जैसे ही वे नेशनल हाईवे 309 पर नया गांव चौहान के पास पहुंचे, तभी रामनगर से काशीपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटा दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तारुफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सईदा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली रामनगर के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया कि मृतक अविवाहित था और अपनी मां को दवाई दिलवाने रामनगर आया था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : खुर्पाताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर, ग्रामीणों और बच्चों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

You missed

error: Content is protected !!