ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए एमबीबीएस का एक छात्र नीट की परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गया। बॉयोमीट्रिक हाजिरी में पकड़ा गया।

आरोपी ने अभ्यर्थी से यह सौदा दो लाख रुपये में किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है।

गौरतलब है कि रविवार को नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी। एसजीआरआर स्कूल राजा रोड में भी परीक्षा आयोजित हो रही थी। इस दौरान एक युवक की जब बॉयोमीट्रिक हाजिरी हुई तो उसका अभ्यर्थी के फिंगर प्रिंट्स से मिलान नहीं हुआ।

यह देखकर परीक्षा नियंत्रक और कॉलेज के अन्य स्टाफ ने युवक को पकड़ लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देव प्रकाश निवासी गिरधर घोरा, चितलनाना, जिला संचोर, राजस्थान बताया।

देव प्रकाश ने वर्ष 2022 में नीट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पाली में दाखिला मिल गया और वह वर्तमान में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।

आरोपी देव प्रकाश ने अपनी पासपोर्ट साइज फोटो फेसबुक के माध्यम से मयंक गौतम को भेजी। इसे मयंक गौतम ने अपने परीक्षा फार्म पर लगा लिया। इसके बाद देव प्रकाश को परीक्षा केंद्र के बारे में बताया।

रविवार को आरोपी उसे भेजे गए प्रवेश पत्र को लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंच गया लेकिन फिंगर प्रिंट्स और आधार कार्ड पर लगी फोटो से मिलान न होने पर वहीं पर पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में बेमौसमी बारिश और ओलों का कहर, आलू-मटर समेत फसलों को भारी नुकसान, हरीश पनेरू ने की मुआवजे की मांग

You missed

error: Content is protected !!