ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

पिता की 150 करोड़ की संपत्ति, कहासुनी के बाद बेटे ने गोलियों से भून डाला
गाजियाबाद। मोदीनगर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित रूप से अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी पुत्र वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, करीब 55 वर्षीय हरिओम नेहरा और उनके 32 वर्षीय बेटे निखिल नेहरा के बीच देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि निखिल ने पिता पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से हरिओम नेहरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।
परिजन आनन-फानन में उन्हें मोदीनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी निखिल नशे का आदी बताया जा रहा है और परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। वहीं स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक हरिओम नेहरा क्षेत्र के संपन्न लोगों में गिने जाते थे। उनके पास लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्ति, करीब 75 बीघा कृषि भूमि तथा दिल्ली-मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने एक व्यावसायिक मार्केट भी है। इसी संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुत्र द्वारा पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है। मृतक के शरीर पर चार गोलियां लगने के निशान मिले हैं। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी बने प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शन से अनुज पंत ने तय किया IPS से IAS तक का सफर, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

You missed

error: Content is protected !!