ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं कार्यालय में मंगलवार को अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने बोर्ड सदस्यों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित कर हाल ही में हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने बताया कि 4 मई को कार्यालय में कार्य के दौरान आजाद नगर वार्ड नंबर-4 के कुछ व्यक्तियों द्वारा सरकारी काम में बाधा डालते हुए अभद्र व्यवहार और अपशब्दों का प्रयोग किया गया।

अध्यक्ष लोटनी के अनुसार, उन्होंने मौके पर ही इस तरह के व्यवहार का विरोध करते हुए संबंधित लोगों को कार्यालय की गरिमा बनाए रखने की समझाइश दी, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ भी अभद्रता की गई। मामले की शिकायत तत्काल कोतवाली लालकुआं में की गई, जहां पुलिस द्वारा दोनों पक्षों में वार्ता कर माफी मंगवाने के बाद मामला शाम करीब 4 बजे शांत करा दिया गया।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उसी दिन देर शाम उक्त व्यक्तियों द्वारा मुख्य बाजार में स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं भी सामने आईं। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि उनके नाम और छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत सदस्यों के नाम पर शांति भंग का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अध्यक्ष ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की हरकतें न केवल सरकारी कार्य में बाधा हैं, बल्कि संवैधानिक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रेस वार्ता में सभासद धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, भुवन पांडे सहित पूर्व सभासद हेमंत पांडे और कुंदन आर्या भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  सड़क नहीं तो वोट नहीं: घूघ्घूखान–सौड़ से हरियाल–महरोड़ा–धनियाखान मार्ग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!