ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने 5 वे दिन में हड़ताल जारी रखी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल जारी रखी अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ अब वकील लामबंद हो गये हैं।

नैनीताल में शनिवार को अधिवक्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और संशोधन बिल का विरोध किया।

इस दौरान जिला अदालत के सभी अधिवक्ताओं ने पूर्ण रुप से कार्य बहिष्कार करते हुए केन्द्र सरकार अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर के सामने प्रर्दशन करते हुए अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।

जिससे यहां आने वाले दर्जनों लोगों को रोजाना काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिवक्ता दया किशन पोखरिया ने कहा कि सरकार से प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता चल रही है उन्होंने आश्वासन दिया है की जल्दी ही पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

इसके बाद हम आंदोलन को अपना समाप्त कर देंगे बार एसोसिएशन स्ववित्त संस्थाएं हैं और उन पर इस तहर के कानून थोपना एक दम गलत है।

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि इस बिल के जरिये अगर कोई वकील केस हार जायेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई और मुआवजा देने की बात कही गयी है।

वहीं केन्द्र सरकार के तीन व्यक्तियों को रख रही है जो सभी को नियंत्रित करेगी..अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके जो विरोध करने का अधिकार है उसको भी खत्म किया जा रहा है जिसके लिये वो आन्दोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का अनिश्चितकालीन धरना जारी, 8वें दिन भी पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
error: Content is protected !!