ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर बुराश महिला स्वयं सहायता समूह, S3 फाउंडेशन, एनसीसी कैडेट्स द्वारा ठंडी सड़क और नंदा देवी मंदिर के पीछे बने वोट स्टैंड में एक सफाई अभियान किया गया।

जिसमें भारी मात्रा में कूड़ा निकला गया। साथ ही टीम द्वारा पर्यटकों और स्थानीय नाव चालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

बुराश महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कंचन जोशी द्वारा यह भी बताया गया कि समूह द्वारा समय-समय पर आगे भी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आज के अभियान में लगभग 50 एनसीसी कैडेट्स और बुराश महिला स्वयं सहायता समूह से कंचन जोशी, उमा भट्ट, उषा, नीलम, ज्योति और S3 फाउंडेशन से अजय कुमार, जय जोशी, बीना, दिया आदि लोग मौजूद थे

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षक बने CO, कई अधिकारियों के तबादले
error: Content is protected !!