ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में जिला अधिकारी वंदना सिंह ने पर्यटन सीजन को लेकर जिला सभागागार में संबंधित विभाग के आला अधिकारियों व स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक की।

रिपोर्ट – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने और नगर को जाम निजात दिलाने को लेकर आज जिला सभागागार में संबंधित विभाग के आला अधिकारियों व स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया पर्यटन सीजन के दौरान नगर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए नैनीताल आने वाले पर्यटकों के वाहनों को शहर से दूर रूसी बाईपास में पार्किंग कराया जाएगा।

जहां से उन्हें शटल सेवा के माध्यम से नगर में उनके गंतव्य स्थान में पहुचाया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों से भी आग्रह किया है कि नैनीताल आने से पहले पर्यटक टूरिज्म विभाग में पंजीकृत होटलों में ऑनलाइन बुकिंग कराने से पहले सुनिश्चित कर ले कि उनके पास पार्किंग की व्यवस्था हो ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा बिना होटल की बुकिंग कराए आने वाले पर्यटकों के वाहनों को नैनीताल में प्रवेश नही करने दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया बाइक से आने वाले पर्यटकों को नगर के बाहर ही रोका जाएगा ताकि नगर को जाम मुक्त रखा जा सके।

यह भी पढ़ें :  चारधाम यात्रा के लिए उमड़ा उत्साह, दो दिनों में 2.33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
error: Content is protected !!