ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राज्य अतिथि गृह में जिला अधिकारी वंदना सिंह ने होटल एसोसिएशन, विभागीय अधिकारी, व्यापारी और टैक्सी यूनियन के साथ ली बैठक

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  राज्य अतिथि गृह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुगम पर्यटन को लेकर सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक की गई।
होटल एसोसिएशन, विभागीय अधिकारी, व्यापारी और टैक्सी यूनियन के साथ हुई बैठक में प्रशासन ने आगामी सीजन के दौरान पर्यटकों को जाम से राहत और आनंदमय टूर कराने की योजना बनाई गई। साथ ही पर्यटकों की सुविधा को लिए कंट्रोल रुम बनाने सहित क्षेत्र में अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे।

जिलाधिकारी वंदना गुरुवार को नैनीताल क्लब सभागार में पर्यटन सीजन को लेकर विभिन्न विभागों, व्यापार मण्डल, होटल एसोसिशन,टैक्सी संगठन सहित अन्य संगठनों के साथ बैठक की।
नैनीताल जिलाधिकारी वंधना सिंह ने नैनीताल, भवाली, भीमताल, कैंची पर्यटन क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाए जाने एवं यातायात व्यवस्था बेहतर किए जाने के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए पर्यटन सीजन को जाम मुक्त रखने के लिए सुझाव मांगे। बैठक में शहर में अवैध टैक्सी संचालन, पर्यटकों से अधिक किराया वसूली, कैंची धाम
बाइपास निर्माण में सुस्ती, मेट्रोपोल में कूड़ा डंपिंग जोन बनने, कूड़ा वाहनों से जाम लगने का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने पर रुसी बाइपास को विकल्प के रुप में प्रयोग किया जाएगा।

कालाढूंगी रोड से आने वाले पर्यटकों को नारायण नगर व रुसी एक, हल्द्वानी रोड से आने वाले पर्यटकों के लिए रुसी दो, कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए भवाली सेनेटोरियम व भीमताल से शटल सेवा संचालित की जाएगी।

वाहनों का दबाव अधिक बढ़ने पर इस सीजन रानीबाग व गौलापार से भी बड़े वाहनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग को ट्रायल कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बाइपास में सड़क को बेहतर करने के साथ ही बिजली, पानी, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाए एक सप्ताह में जुटा लेने के निर्देश पर्यटन, लोनिवि एवं जिला पंचायत के अधिकारीयों को दिये।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चन्द्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, नवाजिश खलीक, आरटीओ गुरदेव सिंह होटल एसोसिएशन सचिव वेद साह, हारुन राशिद, दयाकिशन पोखरिया, हरीश राणा समेत अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : क्षेत्र पंचायत कार्यालय में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित
error: Content is protected !!