ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भवाली से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से नाराज होकर जंगली मशरूम का सेवन कर लिया। जंगली मशरूम खाने के बाद शख्स की हालात बिगड़ गई। वो जंगल में बेहोश अवस्था में मिला।

बेहोशी की हालात में परिजनों ने उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, भवाली निवासी युवक के वहीं की युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध रहे हैं। पारिवारिक दिक्कतों के चलते कुछ समय से प्रेमिका युवक से बचने लगी थी।

युवक के दोस्तों के अनुसार उसने प्रेमिका से कई बार मिलने की कोशिश की, लेकिन प्रेमिका हर बार दूरी बना रही थी।

इस पर नाराज और निराश युवक ने करीब तीन दिन पहले जंगल जाकर जंगली मशरूम खा लिया। चारा लेने के लिए लोगों को युवक बेहोशी की अवस्था में जंगल मिला।

सूचना मिलते ही परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को एसटीएच पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि युवक की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  ड्यूटी के दौरान हादसे में घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई
error: Content is protected !!