ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में होटल एसोसिएशन और बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में राज्यपाल ने पदाधिकारियों के साथ नैनीताल में पर्यटकों हेतु सुविधाओं और अवस्थापना विकास से संबंधित चुनौतियों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव प्राप्त किए।

बैठक में राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल का प्राकृतिक सौंदर्य और झील देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है, इस ओर सरकार द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने पदाधिकारियों से पर्यटन क्षेत्र में मॉर्डनाइजेशन व वैल्यू एडिशन किए जाने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कहा कि पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए छोटी-छोटी पार्किंग, मल्टीस्टोरी पार्किंग व रोप वे आदि से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा की नैनीताल की झील यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है जिसका रखरखाव किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइड्रोग्राफर ऑफिस देहरादून द्वारा नैनीताल झील का जल्द ही सर्वे किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय से संबंधित चुनौतियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल झील की सिल्ट को हटाने, मुख्य रूप से शहर की पार्किंग क्षमता बढ़ाये जाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने, नैनीताल स्थित रक्षा संपदा की भूमि को पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने, पेयजल व्यवस्था के लिए वैकल्पिक समाधान खोजने, पुराने होटलों के पुनर्निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिए जाने, मानसखंड हेतु विशेष ट्रेनों के संचालन किए जाने, नैनीताल तक बड़ी बसों के संचालन, पंतनगर एयरपोर्ट को के विस्तारीकरण किए जाने जैसे सुझाव व समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक में बोट एसोसिएशन द्वारा नैनी झील में बने बोट स्टेंड में शेल्टर बनाए जाने का सुझाव दिया जिससे बरसात के मौसम में पर्यटकों को खड़े होने की सुविधा हो सके। इसके साथ नगर पालिका द्वारा दिए जाने वाले लाइफ जैकेट विगत तीन वर्षों से नहीं दिए गए हैं जिन्हें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने झील के सौंदर्यीकरण, सड़क की मरम्मत की जरूरत बताई।

राज्यपाल ने सभी समस्याओं के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन के अलावा मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से वार्ता कर सुझावों पर अमल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुछ सुझावों पर कार्यवाही गतिमान भी है। इस बैठक में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह बिष्ट, बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, 26 पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

You missed

error: Content is protected !!