ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भवाली स्थित कैंची धाम मंदिर में 15 जून को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, बाबा नीब करोली महाराज का दरबार रंग बिरंगी फूल मालाओं से सजा गया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भवाली स्थित कैंची धाम मंदिर में 15 जून को भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। कैंची धाम को रंग बिरंगी मालाओ से सजाया गया है।
बाबा नीब करोरी महाराज के कैंची धाम में 15 जून को होने वाले मेले को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा सभी तैयारियां पूरी करली गई है। इस वर्ष भी मंदिर को दुल्हन की तरह रंग बिरंगी मालाओ से सजाया गया है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। कैंची धाम को लाल, पीली, हरि, सफ़ेद व् नीली रंग की मालाओ से सजाया गया है।

मंदिर में भक्तों को मालपुए और सब्जी का पैक्ड प्रसाद दिया जाएगा। दूर दूर से लाखो की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुँचते है। मंदिर प्रबंधन की तरफ से बाबा और माँ के दर्शनों के बाद प्रशाद वितरण की पूरी व्यवस्था की गई है। प्रसाद वितरण का समय प्रातः 6 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। मंदिर में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए भक्त भी श्रमदान करते है।
वहीं कैंची धाम में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 14 जून और 15 जून के लिए यातायात व्यवस्था बनाई है।
पुलिस ने श्रद्धालुओ और पर्यटकों से यात्रा के दौरान सहयोग करने का अनुरोध किया है।

एएसपी ट्रैफिक हरवंश सिंह ने बताया कि भीमताल की से आने वाले वाहन मस्जिद तिराहा बाईपास में पार्क कराये जायेगे। नैनी बैण्ड से श्रद्धालुओं को शटल से कैंचीधाम के लिये भेजा जायेगा।
● शहर हल्द्वानी से कैंचीधाम जाने वाले समस्त वाहन भीमताल मोड से बाया भीमताल होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

●बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
● भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

● कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
● कैचीधाम स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार, शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
● हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों की सुविधा हेतु रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी/काठगोदाम व रेलवे स्टेशन हल्द्वानी / काठगोदाम से शटल बस सेवा चलाई जायेगी। सजे साथ ही पुलिस ने श्रद्धालुओं से शटल बस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 12 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!