ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामदभीमताल : ग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सब्जियों के दाम बढ़े, बिगड़ा रसोई का बजट
-पहाड़ी फलों का स्वाद लेना भी पड़ रहा है भारी

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सब्जियों के भाव बढ़ने से इन दिनों गृहिणियों की रसोई का बजट बिगाड़ गया है। आम आदमी की थाली से सब्जियां गायब होने लगी हैं।

भीषण गर्मी के चलते भावों में एकदम से इतना उछाल आया है कि कम आय वाले परिवारों के लिए सब्जी खरीदकर खाना मुश्किल हो रहा है।

स्थिति यह है कि कुछ दिन पहले तक 30 रुपए किलो मिलने वाली फूल गोभी अब 70 रुपए किलो मिल रही है।प्याज 40 तो भिंडी 50 रुपए किलो में पहुंच गई है। वहीं हरा धनिया 10 गड्डी ख़रीदना पड़ रहा है।
वहीं टमाटर के साथ भिंडी, तोरई, लौकी, फूल गोभी, पत्तागोभी, खीरा के भावों में जोरदार उछाल आया है। सब्जियों के बढ़े दामों का मुख्य कारण बारिश का ना होना और गर्मी अधिक पड़ना है। गर्मी के बढ़ने से फसल को नुक़सान हो रहा है।
वर्तमान में तीन सप्ताह में अधिकतर सब्जियों के दाम दो गुने से ज्यादा हो चुके
यह हैं सब्जियों के भाव
टमाटर 40 रुपए किलो, गोभी 70 रुपए किलो, मिर्च 240 रुपए किलो, भिंडी 50 रुपए किलो,लौकी 40 रुपए किलो, मूली 60 रुपए किलो, कद्दू 30 रुपए किलो, प्याज 40 रुपए किलो, कटहल 45 रुपए किलो, नींबू 120रुपए किलो, करेला 40, परमल 80, बीन 120, शिमला 60 रुपये किलो।

पहाड़ी फल भी सौ के पार
पहाड़ी प्रसिद्ध फलों में भी इस साल बहुत उछाल है जिस कारण पहाड़ी फलों का स्वाद लेना भी महँगा पड़ रहा है।

फलों के दाम
आड़ू 120, पुलम 100, खुमानी 120, नाशपाती 80, आम 80, लीची 120, सेब 180, अनार 200, चेरी 250, माल्टा 150 रुपये किलो।
तल्लीताल सब्ज़ी विक्रेता ललित ने बताया कि इस साल गर्मी अधिक होने के कारण फल सब्ज़ी के दाम बड़े हैं।मंडी से सभी चीजे महँगी आ रही हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 16 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!