ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

उन्होंने सिरायल, गरगड़ी-तल्ली, गरगड़ी-मल्ली और साल गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की आवश्यकता और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और जिन कार्यों के लिए शासन स्तर से कार्रवाई आवश्यक है, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजे जाएं।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें और समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण करें।

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों को संबंधित विभागों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा तथा आवश्यक कार्यों के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री के गांवों में पहुंचकर सीधे उनकी समस्याएं सुनने और अधिकारियों को समाधान के निर्देश देने पर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में साइबर अपराध, नशा और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का पाठ, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को किया सतर्क
error: Content is protected !!