ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के द्वारा दो दिवसीय हरेला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने दो दिवसीय हरेला पर्व महोत्सव का आयोजन किया।

इस दौरान एक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे कुमाउँनी परिधान में निकले। शोभा यात्रा में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र छोलिया नृतक और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राएं बालिका इंटर कॉलेज नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं घाघरा पिछौड़ा पहनकर पहुंचे थे।

बरेली गोवर्धन हाल से निकाल कर बड़ा बाजार होते हुए सी,आर,एस, टी, इंटर कॉलेज में संपन्न । हरेले के सम्मान में महिलाओं ने भी कुमाउँनी परिधान पहनकर शोभा यात्रा में हिस्सा लिया।

नयना देवी मंदिर के समीप गोवर्धन हॉल में शनिवार और रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों ने छोलिया का पाठ किया।

हरयाली, धान बुवाई और बरसात के आगमन को दर्शाने वाले इस त्योहार को नैनीताल की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर मनाया। सैकड़ों की संख्या में आई महिलाओं ने नाचते गाते शोभा यात्रा में भाग लिया और आने वाली पीढ़ी को एक सुन्दर संन्देश दिया गया।

कार्यक्रम अध्यक्ष ज्योति ढोडियाल, सचिव दीपा पांडे,रानी साह, उपाध्यक्ष अमिता साह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा सेठ, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, गीता साह, संयोजक प्रगति जैन, सहसंयोजक प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, कंचन जोशी, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, मीनू बुढ़लाकोटी, जीवंती भट्ट डॉ पल्लवी गहतोड़ी, राम तिवाडी, सरिता त्रिपाठी, नीलम गुप्ता संजय लाल साह आदि लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रामपुर रोड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता शिविर, सैकड़ों लोगों ने करवाई वोटर लिस्ट मैपिंग

You missed

error: Content is protected !!