ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

विजिलेंस की टीम ने बड़ी करवाई करते हुए पासपोर्ट रिनुवल के एवज  में रिश्वत मांग रहे एलआईयू के दरोगा सौरव राठी व हेड कांस्टेबल गुरु प्रीत सिंह को किया गिरफ्तार 

रामनगर। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ( एलआईयू ) के एक सब इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल को विजिलेंस की टीम ने दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई अम्ल में लायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रामनगर के लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ( एलआईयू ) में तैनात दरोगा सौरभ राठी व हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह शिकायतकर्ता से पासपोर्ट रिन्यूअल करने के ऐवज में 2500 रुपये की मांग कर रहे थे।

एसपी विजिलेंस धीरेन्द्र गुंजयाल ने बताया कि विजिलेंस के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर और वॉटसऐप पर इसकी शिकायत की गई। विजिलेंस की जांच में उक्त शिकायत सही पायी गई।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रेप टीम ने आज शनिवार को रामनगर स्थित लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ( एलआईयू ) के कार्यालय में पीड़ित शिकायतकर्ता को इशारा किया तो उसने दरोगा सौरभ राठी व हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को 2 हज़ार रूपए की धनराशि बतौर रिश्वत दी, इसी दौरान विजिलेंस की ट्रेप टीम ने उन्हें धर दबोचा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्कूल वैन को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, छात्र रुद्रांश घायल, बड़ा हादसा टला

You missed

error: Content is protected !!