ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई।

सामने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार छात्र रुद्रांश घायल हो गया, जबकि अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की वैन रोज़ की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान गौलापार क्षेत्र में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में गौलापार निवासी छात्र रुद्रांश घायल हो गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गनीमत रही कि हादसे में अन्य बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से वाहन सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा के भीतर चलाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी गहरी खाई में गिरी, चार लोग घायल

You missed

error: Content is protected !!