ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासनहल्द्वानी : फतेहपुर क्षेत्र में बाघ का हमला, महिला की मौत से दहशत; ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्साहल्द्वानी : गल्ला मंडी में युवक-युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर,युवक-युवती की हुई पहचाननैनीताल में भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नहल्द्वानी : गल्ला मंडी में छात्रा की निर्मम हत्या; हरीश पनेरु के नेतृत्व में पुलिस से मिले परिजन, हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
खबर शेयर करे -

नैनीताल में लंगूर ने एक महिला पर्यटक को बुरी तरह से घायल किया, सिर में आए 6  टाके

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल में तब अफरातफरी मच गई जब आपसी विवाद के बाद लगूरों के एक समूह ने पर्यटक और स्थानीय लोगों को धक्का मारना शुरू कर दिया। लंगूर के धक्के से एक महिला पर्यटक बुरी तरह से लहूलुहान हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

नैनीताल में मल्लीताल के मस्जिद चौराहे पर आज दोपहर बारह बजे लंगूरों का हंगामा देखने को मिला।

प्रत्यक्षदर्शी मोहन गाइड ने बताया कि कुछ देर पहले एक लंगूर के बच्चे को बिजली के तारों से करेंट लग गया, जिससे वो अचेत हो गया। इसे देखकर लंगूर असहज हो गए और उन्होंने तांडव मचाना शुरू कर दिया।

पहले तो लंगूरों के गुटों में आपस में दौड़भाग की। फिर अचानक एक भीमकाय लंगूर ने मस्जिद से पार्किंग की तरफ जाते मार्ग में दौड़कर महिला पर्यटक पर छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें :  हिमफ्ला ने राज्य के छह जिलों के सीएलएफ से किया करार, हजारों किसानों होंगे लाभांवित

इससे महिला दीवार पर जा गिरी और उनके सिर से खून की फुहार छूट गई। ये देखकर वहां मौजूद लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने महिला को उठाया और सिर से बह रहे खून को दुपट्टे से बांधा। लोगों ने महिला को टैक्सी बाइक से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें :  “केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को नई रफ्तार, सांसद अजय भट्ट ने गिनाईं विकास योजनाएं”

इस घटना के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बड़ी संख्या में जुटी पुलिस ने लंगूरों के हमले से खुद को संभालने के साथ ही लोगों को सतर्क होकर चलने को कहा। पुलिस ने डी.सी.आर.के माध्यम से वन विभाग को भी घटना से सूचित कराया।

यह भी पढ़ें :  काठगोदाम व चोरगलिया थानों के भवन निर्माण में उत्कृष्ट कार्य पर सहायक अभियंता जयांक पाण्डे को एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

खबर लिखे जाने तक लंगूर थोड़ा शांत हो गए थे। चिकित्सक ने बताया कि दिल्ली से आई महिला पर्यटक के सिर पर छह टांके लगे हैं।

You missed

error: Content is protected !!