ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल मां नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने मॉल रोड नैनीताल को ट्रैफिक के लिये 6 बजे से 8 बजे तक की जगह 6 से 9 बजे तक बंद किए जाने को लेकर SSP प्रहलाद नारायण मीणा को सोंपा ज्ञापन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बीते वर्षों के समान और ठीक पिछले वर्ष भी मॉल रोड को पर्यटक सीजन के दौरान ट्रैफिक के लिये 15 मई से 30 जून तक शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक पूर्णतरह बंद रखा जाता था।

ऐसा होने से पर्याप्त मात्रा मैं पर्यटक आसानी से और बेफिक्र मॉल रोड का लुत्फ़ और ख़रीदारी करता है। तथा आम जन मानस और बड़े बुजुर्ग भी चहल कदमी कर पाते है।

इस वर्ष अनायास ही इसे बदल कर 6 बजे से 8 बजे कर दिया गया है जिसे तत्काल प्रभाव से बदलना चाहिए।

एक तरफ़ असंगठित सेक्टर और फड़ संचालन माननीय उच्च न्यायालय की अवमानहना करते हुऐ समय से कहीं ज़्यादा लगभग रात्रि ११ बाक़ी तक लगाये जा रहे है।

वही संगठित सेक्टर में व्यापारियों को हर प्रकार की दिक़्क़तों के लिए जूझना पड़ रहा है। साथ ही इस प्रकार के निर्णयों से बड़ा नुक़सान झेलना पड़ता है।

आज के संधरब में मॉल रोड में सड़क के दोनों ओर अनियमित फड़ फुटपाथ के साथ अनगिनत पानी बताशों और अन्य खाद्य पदार्थ के खुमचे जहां तहाँ लगाये जा रहे हैं। जिन पर भी रोक लगनी चाहिये।

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने SSP महोदय से मुलाक़ात कर विनम्र आग्रह किया है की पत्र पर उठाए सभी बातों को तत्काल प्रभाव से संज्ञान ले मॉल रोड को बीते वर्ष की भाँति रात्रि 9 बजे तक ट्रैफिक के लिये बंद रखा जाये।

जिससे की पर्यटक आम जन मानस और व्यापारी सभी को सुविधा मिले और नैनीताल के पर्यटन सीजन के बाक़ी सीमित दिनों में व्यापारी और दुकानदार भी अपना व्यवसाय बेहतर कर पायें।

पत्र ज़िलाधिकारी महोदया के साथ EO नगर पालिका परिषद नैनीताल को भी दिया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू करवाने के लिए कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें :  गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की हैवानियत, छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइज़र डालकर लगाई आग

You missed

error: Content is protected !!