ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के नैनीताल में पांचो सीटों से विजय हासिल करने पर भाजपा विधायक सरिता आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ ली बैठक

रिपोर्ट गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड में लोकसभा की पाँचो सीटों पर जीत को लेकर उत्साहित नैनीताल विधायक सरिता आर्य व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में क्लीन स्विप पर खुशी व्यक्त करते हुए जनपद की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण की विजय है।

उन्होंने कहा आगामी निकाय चुनावों में भी भाजपा जनता के आशीर्वाद से प्रदेश भर में बेहतर प्रदर्शन करेगी और
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल चुनाव प्रचार में एवं सांसद अजय भट्ट जी की तेज तर्रार कार्यशैली में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा में जनता ने आशीर्वाद और सहयोग दिया है।

भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से प्रदेश की पांचों सीट में भाजपा ने विजय हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की भाजपा सरकार के विकास कार्य इस जीत में मुख्य भूमिका में रहे हैं।

इसके साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में एवं संगठन महामंत्री श्री अजय कुमार जी के मार्गदर्शन में पन्ना प्रमुख स्तर एवं बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों का निर्वाह बखूबी किया है। यह प्रदेश में पांचों सीटों की जीत में सहायक रहा है। और

इसके साथ ही अगर बात करें नैनीताल विधानसभा में जीत की तो इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जीर्ण क्षीर्ण 60 से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बैठक में मौजूद थे. विधायक सरिता आर्या,अरविंद पटियार, मोहित शाह, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जहरखुरानी का शिकार युवक को बस से उतारने का आरोप, सीसीटीवी आया सामने; एक लाख की ऑनलाइन ठगी भी

You missed

error: Content is protected !!