ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल की रीढ़ कहे जाने वाले भूस्खलन प्रभावित बलिया नाले में चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल की रीढ़ कहे जाने वाले भूस्खलन प्रभावित बलिया नाले में चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पोलोवरम परियोजना प्राधिकरण, जल शक्ति मंत्रालय सरकार भारत के पूर्व प्रमुख (जियो) एनएचपीसी लिमिटेड विशेषज्ञ भास्कर दत्त पाटनी ने सांसद अजय भट्ट को बताया कि भूस्खलन क्षेत्र को बचाने व मजबूती के प्रदान करने के लिए भूस्खलन क्षेत्र को मौनोलिथिक बनाने के साथ ग्राउटिंग की गई है।

ताकि पहाड़ी को गिरने से रोका जा सके।अजय भट्ट ने कहा बलियानाले के कटाव से नैनीताल को खतरा बना हुआ था और पिछले 15 सालों में तेजी से पहाड़ी में कटाव हो रहा था। नैनीताल की बड़ी आबादी को बचाने के लिए प्रदेश की धामी सरकार द्वारा 173 करोड़ रुपए से ट्रीटमेंट का काम शुरू किया गया।

उन्होंने कहा यहां किए जा रहे ट्रीटमेंट कार्य की मजबूती देखकर वे पूरी तरह से सन्तुष्ट है।

निरीक्षण के दौरान, भू तकनीकी भास्कर पाटनी, पूर्व भू विज्ञान विभाग कुमाऊ विश्वविद्यालय चारु पंत, पूर्व डॉक्टर एस के शर्मा डॉक्टर संतुल सरकार मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला , उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मोहित साह, बिमला अधिकारी, दयाकिशन पोखरियाल, मारुती साह, निखिल बिष्ट, करण साह, आनंद बिष्ट सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  दामाद संग भागी सास लौटी घर, अब प्रेमी पर बंधक बनाकर प्रताड़ना के आरोप

You missed

error: Content is protected !!