ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़ में चार दिवसीय कथक नृत्य का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथक सम्राट आशीष सिंह बच्चों को निशुल्क कथक नृत्य सिखाएंगे

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

पिथौरागढ़। स्वरांजलि नृत्य वाटिका, पिथौरागढ़ संचालिका उमा पांडेय द्वारा चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला आयोजन किया गया।
जिसमें वृन्दावन से पधारे प्रतिभावान प्रसिद्द कथक नर्तक और कोरियोग्राफर आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास) जी ने बच्चों को कथक नृत्य की पारंपरिक बोलो पर नृत्य की तालीम दी। कार्यकम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात
आशीष सिंह ने नृत्य सीखना शुरू किया। आशीष सिंह कहते है कि आज के समय में बहुत जरूरी है अपने बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति से रूबरू कराना, इसके बारे में उनको जानकारी प्रदान करना।
जिससे बच्चों और समाज में अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं। स्वरांजली नृत्य वाटिका की संचालिका उमा पांडेय जी ने कहा।

इस कार्यशाला से बच्चों को नई चीज सीखने को मिलेगी, और आशीष सिंह जी आए मेरे बुलाने पे मेरा ये निवेदन स्वीकार किया इसके लिए मै उनका धन्यवाद देती हूं। विद्यालय के शिक्षक संदीप पांडे (तबला) कथक में प्रतिभा दरियाल उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में ग्रीन मिशन के तहत पौधारोपण, पंतनगर के प्रो. सुजीत लवानिया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!