ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान किया तेज

सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया प्राथमिकता; ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर विकास का दिलाया भरोसा

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड रामगढ़ के दूरस्थ गांवों का लगातार भ्रमण करते हुए वह ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन और आशीर्वाद भी मांगा।

गांव-गांव पहुंचकर हरीश पनेरू ने स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजती है, तो वह क्षेत्र की हर समस्या को मजबूती से सदन में उठाएंगे और उसके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि भीमताल विधानसभा का समग्र विकास है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

हरीश पनेरू ने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण के दौरान उन्हें जनता का भरपूर स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मिला, जिसने उन्हें और अधिक ऊर्जा एवं जिम्मेदारी का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के साथ वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भीमताल विधानसभा के विकास, जनहित और प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और विकास संबंधी अपेक्षाएं उनके सामने रखीं।

यह भी पढ़ें :  फ्लाईओवर हादसा: दो कांवड़ियों की मौत के मामले में NHAI अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप
error: Content is protected !!