ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चोर को वाहन समेत किया गिरफ्तार

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधीनस्थों को थाना क्षेत्रों में गठित वाहन चोरी की घटनाओं का कुशल अनावरण करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 भगवत पान्डेय पुत्र खीमानन्द पान्डेय निवासाी सरना, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल ने थाना मुक्तेश्वर में आकर तहरीर दी कि अज्ञात द्वारा वादी की UK04X1257 मारुति 800 को बबियाड रोड से चोरी किया गया है।

वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 22/11/2025 को थाना मुक्तेश्वर पर मु0अ0स0-25/25 धारा 379 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ ट्रैफिक नैनीताल एवं  अमित कुमार क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर  जगदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी करते हुए मुक्तेश्वर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 1 अभियुक्त को चोरी किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें :  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: जीएसटी विभाग का डेटा एंट्री ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
error: Content is protected !!