ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने बास्केट बालग्राउंड में दीप प्रज्वलित कर योग दिवस का उद्घाटन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

हल्द्वानी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस देश और दुनिया के साथ नैनीताल में भी धूम धाम से मनाया गया।

नैनीताल के डीएसए मैदान में स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में नैनीताल संसद समेत सैकड़ो लोगों ने किया योगा अभ्यास।
नैनीताल के डीएसए स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ सी,आर,एस, टी,इंटर रामनगर दून स्कालरशिप पब्लिक स्कूल, एस डी एल बालिका इंटर कॉलेज, बालिका, बाल विद्या मंदिर, मदर हॉट भारतीय शहिद सैनिक विद्यालय आदि स्कूली छात्र छात्राओं ने योग दिवस में प्रतिभा किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शिरकत करने बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि योग को जीवन का अंग बनाए।

इससे हमें लंबा जीवन मिलने के साथ ही मानसिक व शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करेगा।

उन्होंने कहा नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक सरिता आर्या सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत नितिन कार्की, एसडीएम प्रमोद कुमार, कोतवाल हरपाल सिंह, मारुति नंदन साह, मनोज जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भट्ट, दर्जा और राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य पूरन मेहरा, विमला अधिकारी,गजला कमाल, कविता साह गंगोला अरविंद पटियार, दया किशन पोखरिया, किशन पाल, भगवत मेर, शैलेंद्र बिष्ट आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डिजिटल वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन
error: Content is protected !!