ब्रेकिंग न्यूज़
जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर सख्त हुए सीडीओ, धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण और गुणवत्ता निगरानी पर जताई नाराजगीहल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगात
खबर शेयर करे -

लालकुआं पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ हुई घटनाक्रम का लिया तत्काल संज्ञान

अवैध तमंचा मय 2 जिंदा कारतूस के साथ किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार

लालकुआं। गिरीश मिश्रा निवासी दौलिया प्रगति बिहार लालकुआं जो कि अपने दोस्त सूरज व राजेन्द्र पांडे के मय एक व्यक्ति कवींद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी बिन्दुखत्ता लालकुंआ मय एक वाहन संख्या UA04C5238 आल्टो कार के थाने आये तथा तहरीर दी कि इनके द्वारा बताया कि हम लोग कार्बन रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे।

तभी दीवान बिष्ट व दीपक दानू रेटोरेंट में आये व हमे देखकर किसी को फोन करते हुए बाहर को चले गए, शक होने पर हम लोग भी इनके पीछे-पीछे बाहर आये।

देखा बाहर एक आल्टो कार खड़ी थी जिसमे दीपक व दीवान के अतिरिक्त कवींद्र सिंह उपरोक्त भी बैठा था।

कवींद्र से पूछा क्या बात हो गई तो उसने अपने कमर में हाथ डालकर एक तमंचा निकाला और हमें बोला आज तुम्हारा गेम बजाना है और इतना कहकर तमंचा गाड़ी के डेश बोर्ड में रख दिया।

हमने इन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दीवान व दीपक दानू मौका देखकर भाग गए किंतु कवींद्र को हमने मय गाड़ी के पकड़ लिया।

 घटनाक्रम का तत्काल संज्ञान ले कर गवाहों की मौजूदगी में अल्टो कार की तलाशी लेने पर कार के डेश बोर्ड से एक अवैध तमंचा 12 बोर मय 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकद्दमा अपराध संख्या 146/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कवींद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी इंद्रानगर प्रथम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें :  10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसला

You missed

error: Content is protected !!