कोतवाली लालकुआं व मुखानी पुलिस ने 2 व्यक्तियों को नाजायज चाकुओं संग साथ किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणाद्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने/ मादक पदार्थों की तस्करी एवम अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल एवम थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 2 व्यक्तियों के 2 चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 02/05/ 2024 की रात्रि पुलिस टीम द्वारा दौराने रात्रि गश्त मोबाइल खुरपियो फॉर्म बेरीपड़ाव हल्दुचौड क्षेत्र से शरीफ पुत्र गुलाम रसूल निवासी सूफी टोला अमर उजाला प्रेस के सामने थाना बारादरी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश को चाकू नाजायज के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लालकुआं में धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम में
1- उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी
2- कानि0 अनिल शर्मा
थाना मुखानी-
पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान एस मोड़ से आरटीओ लिंक रोड 100 मीटर दूरी पर चौकी आरटीओ रोड से राजवीर कश्यप पुत्र सोनपाल कश्यप निवासी घोड़ा खाल गली लालडाट रोड थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष को 1 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाने में 4/25आर्म एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम
1- अ0उ0 सुमित कुमार
2- का0 रविंद्र खाती














